श्रीमद् भागवत ने गुरु-शिष्य परंपरा की रखी नींव : आचार्य विनय

कथा सुनाते आचार्य पं. विनय पांडेय

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)5 सितम्बर…

श्रीमद् भागवत कथा ने धरा धाम पर गुरु शिष्य परंपरा को स्थापित किया। कथा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य सीखाकर त्याग व तपस्या के मार्ग से मोक्ष तक ले जाती है। यह बातें तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के टोला सपही बरवा में राधाष्टमी के अवसर पर हनुमान भजन मंडल के तत्वावधान में आयोजित सप्त दिवसीय स्वान्त: सुखाय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिन रविवार की रात्रि कथावाचक आचार्य पं. विनय पांडेय ने कही। कथावाचक ने शुकदेव जन्म एवं परीक्षित जन्म की कथा सुनाई।

👉शुकदेव व परीक्षित के जन्म की कथा सुन विभोर हुए श्रोता

कहा कि अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने कृष्ण से अपने गर्भ की रक्षा की गुहार लगाई। भगवान कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से अश्वथामा द्वारा गर्भ नष्ट करने के लिए छोड़े गए बाण को नष्ट कर दिया। यह बालक महाराजा परीक्षित के नाम से विख्यात हुआ। कथा का शुभारंभ अनिल गुप्ता, सुदर्शन कुशवाहा व रघुनाथ प्रसाद ने व्यासपीठ का पूजन कर किया।
यज्ञाचार्य पं संजय चतुर्वेदी, पं. दीपक मिश्र, पं. नंद पाठक, पं. अमरनाथ मिश्र, संगीत सहायक रमेश श्रीवास्तव, कमलेश, संजय व्यास, यजमान प्रहलाद गुप्ता ने पं अच्युतानंद शास्त्री, विद्या गुप्ता, ध्रुव देव गुप्ता, सिंहासन गुप्ता, रविन्द्र शर्मा, रिंकी, उमा, श्वेता, अमृता, रम्भा, ज्योति, निशा, विनिता, मुन्ना आदि श्रोता उपस्थित रहे।

संवादाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत बेलहर कला में लगा जागरूकता शिविर, युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान…

9 minutes ago

चांद दिखने के बाद बदली बकरीद की तारीख, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश के क्रम में 27 मई 2026…

16 minutes ago

पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि महंगाई भ्र्ष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी,सौंपा ज्ञापन

कांग्रेसियों ने तपती धूप में नगर के डाकबंगला से तहसील कार्यालय तक प्रदर्शन कर की…

3 hours ago

बरहज से पहली बार खाटु श्याम दर्शन यात्रा राजस्थान को प्रस्थान

नपाध्यक्ष ने झंडी दिखाकर बस को किया रवाना बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष्य में…

3 hours ago

सिकन्दरपुर की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और किसानों की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग सिकन्दरपुर (राष्ट्र की…

3 hours ago