लाखों दीपों से जगमगा उठा श्री तामेश्वरनाथ धाम

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा) जिले के महाभारत कालीन ऐतिहासिक श्री तामेश्वरनाथ धाम में शुक्रवार को देर शाम तक महाआरती व दिव्य दीपोत्सव सम्पन्न हुआ।
युवा भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी के आयोजकत्व आयोजित कार्यक्रम मे काशी से आये प्रसिद्ध विद्वानों महाआरती संपन्न करायी तो लाखों मिट्टी के दीपक से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। चहुं ओर हर-हर महादेव, जय श्री राम से वातावरण गूंजित हो गया। अतिथियों स्थानीय सांसद ई० प्रवीन निषाद, भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, सदस्य विधान परिषद, विधायक सहजनवां प्रदीप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
काशी के विद्वानों ने शंख ध्वनि कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। महाआरती के पश्चात जयकारे लगाए गए। हर कोई भक्ति में डूबा नजर आया। क्षेत्रीय लोगों के साथ ही जनपद व अन्य जनपदों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हो कर इस दिव्य कार्यक्रम के साक्षी बने।
दीपोत्सव को संबोधित करते हुए सांसद ई०प्रवीन निषाद ने कहा कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम में हुए इस आयोजन ने जनपद में नया रिकार्ड बनाया है। तामेश्वरनाथ धाम ऐतिहासिक स्थल है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
भाजयुमों के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने कहा कि मुझे लगातार दूसरी बार इस आयोजन में आने का सुअवसर मिला। हर वर्ष इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है। वहीं आयोजक भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि यह दीपोत्सव राष्ट्र को सर्मिपत है। ऐसे कार्यक्रम हमारी संस्कृति के अभिन्न अंग रहे हैं। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि इस स्वदेशी दीपावली में पहला दीपक राष्ट्र के नाम, दूसरा दीपक जवानों के नाम, तीसरा दीपक अन्नदाता के नाम, चौथा दीपक कोरोना वारियर्स के नाम, पांचवा दीपक राम मंदिर के नाम सर्मिपत किया गया। कार्यक्रम से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इससे राष्ट्र और समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा। यह एक ऐतिहासिक स्थली है।
दीपोत्सव में भाजपा के जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी, डॉ०प्रमोद कुमार त्रिपाठी, श्रीमती नीलम दुबे, राजेश पाण्डेय, विजय राय, रवि सिंह, डॉ० रमेश कुमार, रीतेश त्रिपाठी, अजय दुबे, विनोद मिश्रा, नगेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण पाण्डेय, मनोज राय, शलिनि मिश्रा, सीमा पांडेय, सुनीता गौतम ज्योति श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

37 minutes ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

42 minutes ago

फसल प्रदर्शन व किसान संगोष्ठी आयोजित, प्रगतिशील किसान सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास खंड सलेमपुर के चांदपालिया क्षेत्र में…

47 minutes ago

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस…

51 minutes ago

Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू…

55 minutes ago

गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर सरकार द्वारा विद्यालयों के रखरखाव और बच्चों की शिक्षा…

1 hour ago