
सलेमपुर/देवरीय(राष्ट्र की परम्परा)विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन विधानसभा सलेमपुर के लोहरा बभनौली में आयोजित की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने दीप प्रज्वलित कर किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगो को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। भाजपा के कार्यकाल में समाज के हर व्यक्ति को लाभ मिल रहा है।
भाजपा सरकार में विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहा है।
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम अपने घर मे विराजमान होंगे।उस दिन सबके घरो में दीवाली मनाई जाएगी।
भाजपा अशोक पाण्डेय ने कहा है कि केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने आज देश की दशा एवम दिशा बदल दिया देश विकसित हो रहा है।
सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है।गरीबो के लिए गम्भीर बीमारियों का ईलाज आयुष्मान कार्ड से हो रहा है।कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की गई।उक्त अवसर पर अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,रामेश्वर सिंह,अजय दूबे वत्स,प्रमोद सिंह,अनूप उपाध्याय,शमशुद्दीन अंसारी,लल्लन सिंह,अनिल चौबे,भूपेंद्र सिंह अशोक पांडे आदि मौजूद रहे।
