Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनए मन्दिर में पहुंचे विराजमान श्रीराम लला

नए मन्दिर में पहुंचे विराजमान श्रीराम लला

अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा)। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि ‘राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है उसे रविवार को शाम 8 बजे नए मंदिर में रख दिया जाएगा। जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार को की जाएगी।

राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ ‘अनुष्ठान’ सोमवार को पूरा होगा और दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments