
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
सगड़ी तहसील के चालकपुर गांव में स्थित रामलीला मैदान में, श्रद्धा व आस्था के साथ राम कथा प्रारंभ हुई। कथा को गांव और क्षेत्र के संभ्रांत लोग सुनने के लिए आए थे, कथावाचक बाल व्यास रामाश्रय रामायणी और साथ ही साथ सुरेश चंद्र मिश्र ने राम कथा के माध्यम से राम की जीवनी पर प्रकाश डाला।
वही कथा सुनने के लिए गांव से महिलाएं भी उपस्थित रही, कथा समाप्ति के बाद आरती कार्यक्रम चला जिसमें सभी लोगों ने श्रद्धा के साथ आरती लेने के बाद अपने घर को प्रस्थान किया।इस मौके पर पूर्व महा प्रधान महेंद्र सिंह निवर्तमान प्रधान संतोष सिंह एडीओ पंचायत बिलरियागंज आशीष सिंह लाल बहादुर यादव सेकरेट्री अमित कुमार यादव अश्वनी कुमार एवं रामलीला कमेटी के समस्त सदस्यगण मौजूद थे।
More Stories
ताजिया लौटते समय हिंसा: गोलीबारी और मारपीट में चार घायल, एसपी ने की कड़ी कार्रवाई
सराहनीय कार्य: दि आयुष्मान फाउंडेशन ने बच्चों को वितरित किए स्कूली बैग
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, नहीं माना परिसर को ‘विवादित संरचना’