Friday, February 13, 2026
HomeNewsbeatश्रीराम जानकी मंदिर का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

श्रीराम जानकी मंदिर का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का 5वा वार्षिकोत्सव धूम धाम से नगर वासियों द्वारा मनाया गया । इस दौरान रामचरित मानस पाठ , हवन ,प्रसाद वितरण और देर शाम भण्डारा का आयोजन किया गया ।
मन्दिर के संरक्षक अमित अग्रहरि ने बताया कि माहुल रामलीला मैदान में स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर के 5 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया और रविवार को पूर्णाहुति के अवसर पर हवन ,प्रसाद वितरण के अलावा विशाल भण्डारा का आयोजन नगर वासियों के सहयोग से किया गया।
इस मौके पर सुजीत जायसवाल आंसू, हरिकेश गुप्ता ,गोपाल अग्रहरि, छुट्टन गुप्ता, सभाजीत यादव, उपदेश शुक्ल, दुर्गेश जायसवाल, संतोष सोनी, अमित अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि, संतोष मोदनवाल, संदीप ऊर्फ दीपू अग्रहरि, रमेश गुप्ता, ईशू गुप्ता, आशीष चौरसिया, रिंकू राजभर, आदि नगरवासियों का सहयोग रहा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments