थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीदत्तगंज ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने गुरुवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेंद्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अनिल कुमार दीक्षित के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश यादव और कांस्टेबल अखिलेश यादव ने टीम के साथ कार्रवाई की।

पुलिस ने मु.अ.सं. 137/2024 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत मामले में आरोपी सोनू जायसवाल पुत्र परिक्रमा प्रसाद, निवासी ग्राम खरदौरी थाना श्रीदत्तगंज को खरदौरी बाईपास मोड़ से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान को और मजबूती मिली है।

rkpnews@desk

Recent Posts

हम या आप

अपना हाथ देखूँ, हाथ अपना है,पर स्वयं तो हाथ नहीं हूँ मैं,ऐसे ही अपना पैर…

1 hour ago

कुशीनगर में जिला सैनिक बंधु बैठक: शस्त्र लाइसेंस, पेंशन और भूमि विवादों पर त्वरित कार्रवाई

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के शीघ्र…

1 hour ago

देवरिया पुलिस लाइन में वार्षिक निरीक्षण, जवानों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की हुई गहन समीक्षा

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया पुलिस लाइन में मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत व्यापक…

1 hour ago

स्वच्छ जल–स्वच्छ मन परियोजना के तहत नदावर घाट सहित कई स्थानों पर की गई सफाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे “स्वच्छ जल–स्वच्छ मन” परियोजना…

1 hour ago

बी एस ए सहित सभी दोषियों पर हो कार्यवाही- विजय रावत

मृतक के परिजनों को एक करोड़ रूपए व कृष्ण भान सिंह की पत्नी को सरकारी…

2 hours ago

पुरवा 33/11 केवी उपकेंद्र के टाउन फीडर की बिजली 22 से 28 फरवरी तक प्रतिदिन 5 घंटे रहेगी बाधित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पुरवा से जुड़े उपभोक्ताओं को सूचित किया गया…

2 hours ago