स्वच्छ जल–स्वच्छ मन परियोजना के तहत नदावर घाट सहित कई स्थानों पर की गई सफाई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे “स्वच्छ जल–स्वच्छ मन” परियोजना के अंतर्गत सलेमपुर क्षेत्र के नदावर घाट सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिशन के सेवादारों और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से घाट व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान मिशन के सेवादार क्षेत्रीय संचालक के नेतृत्व में सफाई करते देखे गए। सेवादारों ने घाट परिसर से कचरा हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया तथा लोगों से सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने की अपील की।
कार्यक्रम में सलेमपुर शाखा से रामअवध कुशवाहा, सेवादल के संचालक महेन्द्र कुमार, महात्मा व्यास जी, ऋषि मुनि देवानन्द, हँसनाथ, मुद्रिका सहित बड़ी संख्या में सेवादार एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

क्रिकेट की ‘क्वीन’ स्मृति मंधाना को मिली नई जिम्मेदारी, अब बेटियों के भविष्य के लिए उठाएंगी आवाज!

स्मृति मंधाना को मिली दोहरी जिम्मेदारी! टीम इंडिया की कप्तानी के साथ अब यूनिसेफ का…

2 hours ago

आज का राशिफल 12 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत, कहां मिलेगा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 का दिन ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों के लिए आर्थिक…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत का विपक्ष को बड़ा झटका! राहुल गांधी और खड़गे समेत नेताओं को मिलने का समय देने से इनकार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा) देश की राजनीति में चुनावी प्रक्रिया और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ…

10 hours ago

17% कमीशन से शुरू हुआ विवाद या कोई बड़ी साजिश? पथरदेवा में दो तहरीरों ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती

पथरदेवा में ठेके-पट्टों पर संग्राम! EO विवाद में गिरफ्तारी, हथियारों और फायरिंग के आरोपों से…

11 hours ago

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी हलचल, राहुल गांधी के मार्च से पहले दिल्ली में सियासी संग्राम तेज

सुप्रीम कोर्ट की इंटरनेट और मेट्रो पर दोटूक टिप्पणी नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

12 hours ago