अपना हाथ देखूँ, हाथ अपना है,
पर स्वयं तो हाथ नहीं हूँ मैं,
ऐसे ही अपना पैर देखूँ,
पर पैर भी स्वयं नहीं हूँ मैं,
अपना सिर भी देखूँ,
पर सिर भी स्वयं नहीं हूँ मैं,
अपना तन भी देखूँ,
तो तन भी स्वयं नहीं हूँ मैं।

अपना मन देखूँ,
पर मन भी खुद नहीं हूँ मैं,
अपनी बुद्धि तो है,
पर खुद बुद्धि भी नहीं हूँ मैं,
तो फिर मैं क्या हूँ,
खुद कौन हूँ मैं ?
शायद शुद्ध चेतना तत्व हूँ क्या,
क्योंकि यही चेतना तत्व नित्य है।

चेतना तत्व की मृत्यु नहीं होती,
मृत्यु तन की होती है,
और मैं तन नहीं हूँ,
तो खुद की कभी मृत्यु नहीं होती,
जीवन तन का हुआ, मेरा नहीं,
पुरुषार्थ भी शरीर का हुआ मेरा नहीं,
दुखी सुखी, विकल अविकल होना,
मन का धर्म है मेरा नहीं।

निर्णय करना बुद्धि का धर्म है,
मेरा आपका नहीं,
हम आप तो इन सब के ज्ञाता, दृष्टा हैं,
जन्म, मृत्यु तन के होते हैं
मेरे या आपके नहीं,
हम या आप अमर हैं,
ब्रह्म स्वरूप हैं,
ब्रह्म सभी में है,
इसके अलावा कोई दूसरा तत्व नहीं।

यही अद्वैत भाव है कि हम आप
अपने स्वरूप में स्थित हों प्रकृति में नहीं,
सभी विकार प्रकृति में हैं,
हम में या आप में नहीं,
हम, आप निराकार, प्रकृति से परे हैं,
दुख, सुख, काम, मद, लोभ आदि
सभी विकार प्रकृति में हैं,
हम या आप शुद्ध चेतन में नहीं।

हम या आप कौन हैं ये जान लें,
जन्म मृत्यु को भूल कर अमर हो जायँ,
क्योंकि जन्म मृत्यु तन के धर्म है,
आदित्य हम या आप, शुद्ध चेतन के नहीं।

डॉ. कर्नल
आदिशंकर मिश्र, ‘आदित्य’

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया की सड़कों पर सफर या सजा? जाम, गड्ढों और भारी वाहनों ने बढ़ाई जनता की मुसीबत

देवरिया में जाम और जर्जर सड़कों का डबल अटैक! मरीजों की सांसें अटक रहीं, छात्रों…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा से यमुना प्रदूषण तक: जवाबदेही के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार! हर पैकेट पर अलग लाल हेक्सागन चेतावनी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

22 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

22 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

22 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

22 hours ago