एमजे एक्टिविटी स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित

ह्यूमैनिटी और सिंसेरिटी हाउस ने फाइनल में बनाई जगह

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उतरौला के एमजे एक्टिविटी स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तहत इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप के पहले दिन दो रोमांचक सेमीफाइनल मैच खेले गए।

पहला सेमीफाइनल मैच इक्वलिटी हाउस और सिंसेरिटी हाउस के बीच हुआ। इस मैच में सिंसेरिटी हाउस ने इक्वलिटी हाउस को आसानी से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। टॉस का आयोजन स्कूल के डायरेक्टर समीर रिजवी और प्रधानाचार्य हिमांशुधर द्विवेदी द्वारा किया गया। इक्वलिटी हाउस ने टॉस जीतकर सिंसेरिटी हाउस को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। बल्लेबाजी करते हुए सिंसेरिटी हाउस ने 7 ओवर में 37 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इक्वलिटी हाउस की टीम 6 ओवर में केवल 19 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार सिंसेरिटी हाउस ने एक आसान जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

दूसरा सेमीफाइनल मैच ह्यूमैनिटी हाउस और लिबर्टी हाउस के बीच हुआ। इस मैच में ह्यूमैनिटी हाउस ने लिबर्टी हाउस को 5 रनों से हराया। लिबर्टी हाउस ने टॉस जीतकर ह्यूमैनिटी हाउस को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ह्यूमैनिटी हाउस की टीम 8 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 35 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए लिबर्टी हाउस ने 7 ओवर और 2 गेंदों में 30 रन बनाकर पूरी टीम ऑल आउट हो गई। इस प्रकार ह्यूमैनिटी हाउस ने 5 रनों से जीत हासिल की और फाइनल में जगह बनाई।

प्रधानाचार्य हिमांशुधर द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को फाइनल मुकाबला ह्यूमैनिटी हाउस और सिंसेरिटी हाउस के बीच खेला जाएगा। डायरेक्टर समीर रिजवी ने खेलकूद के महत्व को बताते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है।

इस मौके पर मैचों के अंपायर मीसम जैदी और आमिर रिजवी रहे, जबकि सिज्जू रिजवी, अवधेश श्रीवास्तव, प्रिंस मिश्रा, कायम मेहंदी, रविंद्र कुमार, हरजीत कौर और हर्षित श्रीवास्तव का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट पर ध्रुव त्रिपाठी का दबदबा! कांटे की टक्कर में राजीव यादव को 307 वोटों से हराया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के…

11 minutes ago

2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत: ओम बिरला

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- डबल इंजन सरकार में विकास को मिली गति लखीमपुर खीरी/लखनऊ,…

2 hours ago

भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा उग्रसेन सेतु-विजय रावत

जल्द निर्माण नहीं तो होगा उग्रसेन सेतु पर धरना-विजय रावत बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)उग्रसेन सेतु…

5 hours ago

गढ़िया रंगीन थाने की भूमि 5 लाख रुपये में नीलाम रामासरे ने लगाई सबसे ऊंची बोली

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना गढ़िया रंगीन की कृषि भूमि बुधवार 28 अक्टूबर को एक वर्ष के…

5 hours ago

मृदा जांच से श्रीअन्न तक, कृषि छात्रों ने प्रयोगशाला और संग्रहालय में सीखा तकनीक का महत्व

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने बुधवार को…

5 hours ago

जनगणना-2027 के लिए 550 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत बुधवार…

5 hours ago