श्रेया वर्मा बनाई गई गोण्डा लोकसभा की सपा प्रत्याशी

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी गोण्डा लोक सभा से श्रेया वर्मा को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाएं जाने को लेकर सपाइयों में खुशी की लहर। विदित हो कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री/पूर्व सांसद स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा की पुत्री श्रेया वर्मा को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर गोण्डा लोक सभा क्षेत्र का प्रत्याशी घोषित किया गया। प्रत्याशी बनाएं जाने की खबर सुनते ही क्षेत्रीय कार्यकताओं व नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं पर श्रेया वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने से पूर्व विगत एक सप्ताह से गोण्डा लोक सभा क्षेत्र में रोड शो करती हूई दिखी। गोंडा,उतरौला, गौरा,सादुल्लाह नगर,मसकनवा, धानेपुर लोक सभा के विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो के दौरान कार्यकताओं ने उनका भव्य स्वागत किया आज पार्टी हाई कमान द्वारा प्रत्याशी बनाएं जाने की खबर सुनते ही पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी, प्रदेश सचिव अंसार अहमद खां,विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा बहलोल नियाजी ,राम दयाल यादव, शत्रोहन प्रसाद वर्मा, डा एहसान खान, उतरौला विकास समिति महासचिव मोहम्मद इजहार खां पप्पू, नूरूउल्लाह खां,राम प्रीति वर्मा,अलख राम वर्मा मोहम्मद अबरार खां, अरुण कुमार वर्मा, महेश यादव, अवकात अनस प्रधान, छब्बू शाह, मोहम्मद हनीफ खां, मोहम्मद अख्लाक खां, कृष्ण कुमार यादव,नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील इदरीसी, खां, अल्पसंख्यक सभा नगर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम उर्फ लम्बू खां, मनोजयादव, सहित तमाम कार्यकताओं ने खुशी व्यक्त की।मधु मिश्रा,सोनू सिंह,मनोज गुप्ता ,शालिनी सुंदरी देवी,संजय सिंह,अमित कुमार (विकलांक) पवम कुमार,योगेश्वर तिवारी शादाब हुसैन आदि ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

7 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

7 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago