भगवान शिव व पार्वती जी के लिए समर्पित होता है श्रावण मास – आचार्य अजय शुक्ल

इस साल श्रावण मास की शुरुआत 11 जुलाई व समापन 9 अगस्त को होगा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का सबसे पवित्र व पावन मास श्रावण मास होता है, यह पूरा मास भगवान शिव व मां पार्वती जी को समर्पित होता है।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस बार इस मास की शुरुआत 11 जुलाई व समापन 9 अगस्त को रक्षाबंधन के पर्व के दिन होगा। इस बार इस मास में कुल चार सोमवार 14 जुलाई,21 जुलाई,28 जुलाई व 4 अगस्त को पड़ रहा है। इस बार चार सोमवार व्रत रखें जाएंगे। इस महीने का हर दिन शुभ फल देने वाला होता है लेकिन सोमवार का विशेष महत्व होता है। इस मास में पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक सभी मनोरथों को पूरा करने वाला होता है।श्रावण सोमवार का व्रत रखने से कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति मजबूत होती है।और कुंडली में समस्त अरिष्ट नष्ट हो जाते हैं।धन ध्यान आयुष्य की वृद्धि प्राप्त होता है। भगवान शिव भक्तों पर सबसे ज्यादा कृपा करने वाले देव हैं अगर भक्त सच्चे मन से उनकी आराधना करते हैं तो शीध्र ही वह कल्याण कर देते हैं। जो भक्त इस महीने में अभिषेक कराते हैं उनके जीवन में कभी भी कोई कठिनाई नहीं आती है, परिवार धन धान्य से परिपूर्ण होता है।इस महीने में मांस मदिरा व तामसी भोजन का प्रयोग वर्जित होता है।

Karan Pandey

Recent Posts

आपका मूलांक आज क्या संकेत दे रहा है

🔮 आज का मूलांक राशिफल 2026: मूलांक 1 से 9 तक का विस्तृत अंक ज्योतिष…

7 minutes ago

🔴 17 फरवरी मंगलवार का राशिफल 2026: हनुमान कृपा से किन राशियों को लाभ, किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

🕉️ मंगलवार का दिन, बजरंगबली की पूजा और ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव17 फरवरी मंगलवार का राशिफल…

10 minutes ago

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

8 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

8 hours ago