कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान आज करेंगे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत

“पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ” जन अभियान के तहत बरियारपुर नगर पंचायत में होगा विशेष कार्यक्रम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान आगामी 09 जुलाई को जनपद देवरिया के दौरे पर रहेंगे। वे वृहद जन वृक्षारोपण अभियान–2025 के अंतर्गत आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेंगे।

प्राप्त प्रोटोकॉल कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री दोपहर 12:55 बजे नगर पंचायत बरियारपुर में आयोजित “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण करेंगे। यह आयोजन “पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ” के संदेश के साथ जनसहभागिता को प्रेरित करने वाला महत्वपूर्ण प्रयास है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिकों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि इसे भावनात्मक जुड़ाव और कर्तव्य बोध से जोड़ते हुए मातृ सम्मान के प्रतीक के रूप में विकसित करना भी है।

जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

9 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

13 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

14 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

14 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

14 hours ago