Friday, January 23, 2026
HomeNewsbeatमहराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर शक्ति प्रदर्शन

महराजगंज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर शक्ति प्रदर्शन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज की ऐतिहासिक धरती पर उस समय एक नया राजनीतिक इतिहास रच दिया गया, जब भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर अभूतपूर्व जनसमर्थन देखने को मिला। इस ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम के प्रमुख सूत्रधार सिसवा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता धीरेंद्र प्रताप सिंह रहे, जिनके नेतृत्व में पूरा आयोजन शक्ति प्रदर्शन में तब्दील हो गया।

प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम दौरे को लेकर जिलेभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिसवा से लेकर प्रमुख मार्गों तक भव्य स्वागत द्वार, भाजपा के झंडे, बैनर-पोस्टर, ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह उत्सवमय हो गया। अनुशासित कार्यकर्ताओं और भारी जनसमर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया कि महराजगंज भाजपा का मजबूत राजनीतिक गढ़ बन चुका है।

पूरे कार्यक्रम की कमान धीरेंद्र प्रताप सिंह के हाथों में रही। उनकी संगठनात्मक क्षमता, सामाजिक पकड़ और कार्यकर्ताओं से मजबूत जुड़ाव के चलते यह स्वागत कार्यक्रम केवल औपचारिक आयोजन न रहकर एक विशाल जन-शक्ति प्रदर्शन बन गया।

ये भी पढ़ें – प्रयागराज माघ मेला 2026: पंचकोसी परिक्रमा, साधुओं की तपस्या और सोशल मीडिया की नई चमक

इस अवसर पर धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। प्रदेश अध्यक्ष का यह प्रथम आगमन महराजगंज के लिए गर्व का विषय है और इससे संगठन को नई ऊर्जा व दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजन में अनुशासन, उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धीरेंद्र प्रताप सिंह की सक्रिय भूमिका और मजबूत सामाजिक आधार ने इस आयोजन को महराजगंज की राजनीति में एक अहम संकेत के रूप में स्थापित किया है। यह कार्यक्रम आने वाले समय में जिले की राजनीतिक दिशा और समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments