Monday, February 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाखो की लागत से बने कूड़ा पड़ाव में लग रही दुकानें

लाखो की लागत से बने कूड़ा पड़ाव में लग रही दुकानें

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर नगर पंचायत में घोर अनियमितता सामने आ रही है । नगर पंचायत सलेमपुर द्वारा कूड़ा यकत्रित करने के लिए लाखो से निर्मित कूड़ा पड़ाव पर दुकानें लग रही है और धंधा फल फूल रहा है । अभी कुछ दिन पहले ही इस कूड़ा पड़ाव का निर्माण नगर पंचायत द्वारा कराया गया था जब इसका निर्माण गांधी चौक सलेमपुर के पास हो रहा था तो इसके विषय में जानने वाले लोगो में कौतूहल था ।बाद में पता चला की यहां कूड़ा पड़ाव बन रहा है ।लेकिन नगर पंचायत द्वारा निर्मित इस कूड़ा पड़ाव में एक दिन भी कूड़ा नही रखा गया और नगर पंचायत के सह पर ही कुछ दुकान दारो द्वारा यहाँ दुकान लगाई जाने लगी ।और नगर पंचायत के जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए है ।गांधी प्रतिमा के ठीक सामने कूड़ा पड़ाव का निर्माण और फिर इस कूड़ा पड़ाव में दुकान लगना अपने आप में एक अनोखा मामला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments