Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनकली नोट के साथ युवक को दुकानदारों ने पकड़ा, मौके पर पहुंची...

नकली नोट के साथ युवक को दुकानदारों ने पकड़ा, मौके पर पहुंची पुलिस

शराब खरीदते वक्त धरा गया युवक, जेब से मिले 500 के जाली नोट

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के निचलौल में सरकारी देशी शराब की दुकान नंबर 2 पर एक युवक को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है।दुकानदारों ने नकली नोट का प्रयोग करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।पकड़े गए आरोपी की पहचान चौक थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 निवासी प्रखर जायसवाल पुत्र मनोज जायसवाल के रूप में हुई है। दुकानदारों ने जब उसकी जेब की तलाशी ली तो उसके पास से 500 के नकली नोट बरामद हुए।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अकेला नहीं है। वह एक गिरोह का हिस्सा है जो नकली नोट बनाने और चलाने का काम करता है। आरोपी के मोबाइल की जांच से पता चला कि वह और उसके साथी खुद नकली नोट बनाते हैं। इसके बाद वे इन नोटों को बाजार में चलाते हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने कहा कि पुछताछ व जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments