करंट की चपेट मे आने से दुकानदार की मौत

बघौचघाट / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के पकहां टोला नीलामी में एक दुकानदार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। दुकानदार की मौत से घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।
बघौचघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पकहां टोला नीलामी गांव के रहने वाले परदेसी उर्फ केदार गुप्ता 38 वर्ष पुत्र रमाकांत गुप्ता अपने मकान में ही किराना की दुकान चलाते थे।जिससे उनके परिवार का भरण पोषण चलता था।रोज की भांति शनिवार देर शाम अपनी दुकान बंद कर अपने कमरे में बैठे थे। उष्म भरी गर्मी से राहत के लिए वह टेबल फैन के पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए पंखे का रेगुलेटर पकड़े वैसे ही वह करंट की चपेट में आ गए।आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर वालों में कोहरा मच गया।पति के मौत के
सदमा में पत्नी पूनम देवी अचेत हो गई।जिसका दवा इलाज चल रहा है।मृतक के तीन संतान है।जिनके सिर से पिता का साया उठ गया।वह घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

2 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

5 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

5 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

5 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

5 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

6 hours ago