कोतवाली पुलिस को दी तहरीर
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर नगर के पिपरा नाजिर के जायसवाल धर्मशाला के पास के निवासी संजय उर्फ पिंटू मद्देशिया पुत्र साहब लाल मद्देशिया उम्र 50 वर्ष की ऑटो पार्ट की दुकान नगर के मेन रोड हरैया में है। बुधवार की शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए चला लेकिन वह जब देर रात तक घर नही पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए और उसे ढूढ़ने लगे। उसका मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा था। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो इनके पुत्र अमन मद्देशिया ने इसकी लिखित सूचना सलेमपुर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन अब तक कोई पता नहीं चला है।उनके पुत्र अमन मद्देशिया ने बताया कि उनका दोनों मोबाइल नंबर बन्द है।
परिजन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। इस संदर्भ में सलेमपुर पुलिस से बात करने पर बताया की गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…
बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…
कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…
एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…