प्रदीप पाण्डेय चिंटू की फिल्म शूरवीर की शूटिंग शुरू हुई बस्ती में – निर्माता शिवराम

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
शूरवीर यह शब्द सुनते ही मन मे किसी योद्धा का ख्याल आने लगता है, ऐसा लगता है कि जैसे हमारे सामने कोई भीमकाय शरीर वाला एक बेहद बलशाली पुरुष खड़ा है जो किसी भी प्रकार की चुनौतियों का सामना हंसते खेलते कर सकता है । वो शूरवीर किसी भी प्रकार के संकट को अपने आसपास फटकने नहीं देगा । कुछ इसी प्रकार के एक शूरवीर की बात हम भी करने जा रहे हैं , जी हां 28 अक्टूबर से उत्तरप्रदेश के बस्ती जिले में प्रदीप पांडेय चिंटू के रूप में एक नया शूरवीर आपको कहीं भी मिल सकता है , इस शूरवीर की शूटिंग आज से बस्ती में शुरू हो गई है । इस फ़िल्म का बीती शाम 27 अक्टूबर को भव्य मुहूर्त हुआ और आज से शूटिंग भी प्रारम्भ हो गई । इस फ़िल्म शूरवीर में प्रदीप पांडेय चिंटू एक ऐसे योद्धा शूरवीर का किरदार निभाने वाले हैं जिसने ज़िन्दगी के हर उतार चढ़ाव को बेहद संज़ीदगी से जिया है और हर मुश्किलों का सामना भी डटकर किया है । इस भूमिका को निभाने के लिए प्रदीप पाण्डेय चिंटू ने अपनी शारीरिक फिटनेस को भी काफी इम्प्रूव किया है , और शूरवीर के जैसा दिखने के लिए अपनी बॉडी पर अच्छा खासा मेहनत करके एक अलग ही शेप दिया हुआ है, जो दर्शकों को फ़िल्म रीलीजिंग के बाद स्पस्ट रूप से देखने को मिलेगा ।
शिवराम फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म शूरवीर के निर्माता हैं शिवराम , वहीं फ़िल्म के लेखक व निदेशक आर. के. शुक्ला हैं। शूरवीर के सह निर्माता राकेश देवा पांडेय व सुग्रीम हैं। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता अजय निगम, इरफान पिंडारी व शेखर यादव है। शूरवीर का छायांकन विजय आर. पांडेय कर रहे हैं। तो वही संगीत का पक्ष मधुकर आनंद को दिया गया है , जिनके बनाये धुन पर अभिनेताओं को कानू मुखर्जी नृत्य कराने वाले हैं , फ़िल्म शूरवीर के एक्शन मास्टर हीरा यादव हैं । मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मन्जोषी, सावन वर्मा व विकास आर पांडेय हैं। वहीं सहायक निर्देशक में राजा ठाकुर सँग राहुल पांडेय है। फ़िल्म शूरवीर के मुख्य नायक प्रदीप पांडेय “चिंटू” व मुख्य नायिका यामिनी सिंह हैं। वहीं फिल्म में संजय पांडे, एहसान खान, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, अनूप, लोटा तिवारी, नीलम पांडेय, रमेश विश्वकर्मा, इरफान पिंडारी, पप्पू यादव, शिव बालक वर्मा, शुभम साहू कलाकार हैं। और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की बेटी भावना को डीएम ने दी बड़ी शुभकामना, जापान में तिरंगा लहराने का बढ़ा हौसला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जापान में अक्टूबर 2026 में आयोजित होने वाले पैरा एशियन गेम्स…

6 hours ago

कैफे-रेस्टोरेंट में हुक्का परोसने पर हाईकोर्ट सख्त, सिर्फ स्मोकिंग एरिया बनाना काफी नहीं

उत्तर प्रदेश में हुक्का बार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्मोकिंग जोन बनाकर भी नहीं…

6 hours ago

16 वर्षीय लक्ष्मी की मौत के बाद सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, शव परिवहन व्यवस्था पर सवाल

किशोरी के शव को ‘हल’ पर बांधकर ले जाने की तस्वीर वायरल, व्यवस्था पर उठे…

7 hours ago

रूस में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों की मौत; अमूर क्षेत्र में हादसे से मचा हड़कंप

अमूर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में 29 सितंबर को…

7 hours ago

कठुआ में CISF कैंप में जवान ने साथियों पर बरसाईं गोलियां, चार की मौत से मचा हड़कंप

सांकेतिक कठुआ (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा…

7 hours ago

पॉक्सो बना वैवाहिक जंग का हथियार तो सुप्रीम कोर्ट ने खींची लक्ष्मण रेखा! न्याय के तराजू पर तीन संवेदनशील मामले

वैवाहिक विवादों में पॉक्सो के संभावित दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश, डोंबिवली पार्षद की…

7 hours ago