Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमां काली की स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

मां काली की स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा )। शनिवार को सोनौली माता काली की स्थापना दिवस पर मां काली मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।
मां काली मंदिर से निकली शोभा यात्रा एसएसबी रोड, राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा पुनः काली आया। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं बच्चे शामिल रहे। श्रीराम जानकी मंदिर परिसर के सामने स्टाल लगाकर नगर पंचायत अध्यक्ष सोनौली हबीब खान ने सभासदों के साथ प्रसाद वितरित किया। इस दौरान प्रदीप नायक, करम हुसैन, पप्पू खान, निजामुद्दीन खान, विजय कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, प्रेम जायसवाल, सुभाष जायसवाल, वकील अहमद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments