Categories: Uncategorized

शिवशक्ति

आओ भक्तों समझो माँ शिवशक्ति
दुर्गा के आध्यात्मिक स्वरूप को,
उनके शीश पर रत्नजटित मुकुट
उनका ज्ञानधन युक्त निशान को।

मुखमंडल की आभा सौंदर्य और
संतुष्टि से भरपूर होने के प्रतीक को,
खड्गहस्त उनके ज्ञान चिंतन के
द्वारा तीक्ष्ण बुद्धि के प्रतीक को।

सुदर्शन चक्र हाथ में श्री हरिविष्णु
के सुदर्शन चक्र के प्रतीक को,
हस्तगदा उनकी आसुरी वृत्ति
के संहार करने के प्रतीक को ।

हस्ताशीष उठता हुआ हाथ उनका
उनके आशीर्वाद देने के प्रतीक को,
सिंहासनारूढ़ होना उनकी निर्भयता
और शत्रु पर विजय के प्रतीक को।

शौर्य चक्र उनके आभामंडल शौर्य
व पवित्रता के प्रतीक के प्रतीक को,
उनके एक हाथ का त्रिशूल सद्गुणों
से दुर्गुणों पर विजय के प्रतीक को।

शंखहस्त उनके मधुर नाद यानी
मृदु भाषिणी होने का प्रतीक है,
धनुष – वाण उनके द्वारा ज्ञान
बुद्धि से वार करने का प्रतीक है।

कमल पुष्प उनके सारे संसार से
अलग निराले पन का प्रतीक है,
हाथ का पुष्पहार उनके ईश्वर के
सदा स्मरण करने का प्रतीक है।

आदित्य शिवशक्ति के आध्यात्मिक
रहस्य को आओ हम सब जाने समझें
उनकी कृपा से सुख, शान्ति, ज्ञान व
शौर्य पाकर जीवन सफल बनायें।

  • डा. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
rkpshomnath

Recent Posts

पीपल के पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, सोनौली में मचा हड़कंप

एसएसबी मार्ग पर उमड़ी भीड़, जवानों ने लोगों को हटाकर बनाई सुरक्षित दूरी, वन विभाग…

3 hours ago

ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर पंचायत राज मंत्री को सौंपा मांगपत्र

मानदेय, विकास कार्यों के भुगतान समेत छह मांगों को लेकर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान…

3 hours ago

धमकी और रुपयों की मांग से परेशान किशोर ने दी जान

परिजनों ने सड़क पर जाम लगाकर जताया आक्रोश, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहजहांपुर…

3 hours ago

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना कार्यशाला आयोजित

बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )सिकंदरपुर नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा अल्पकालीन विस्तारक…

3 hours ago

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

4 hours ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

4 hours ago