Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमॉडर्न सिटी मोंटेसरी की शिवांगी वर्मा सर्वोच्च अंक हासिल कर रही अव्वल

मॉडर्न सिटी मोंटेसरी की शिवांगी वर्मा सर्वोच्च अंक हासिल कर रही अव्वल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जनपद में स्थित मॉडर्न सिटी मोंटेसरी स्कूल की शिवांगी वर्मा 95.33 प्रतिशत अंक पाकर कक्षा 10 में सर्वोच्च स्थान पर काबिज हुई। वही कक्षा 10 के उत्कर्ष राव जो 93.5 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। तथा कक्षा 10 की अनन्या बरनवाल 91.66 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में तीसरे स्थान पर रही। स्कूल की तरफ से प्रधानाचार्य आद्या प्रसाद तिवारी ने सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक मिथिलेश मिश्रा, शुभ नारायण दुबे, सुनील कुशवाहा, विभा श्रीवास्तव इत्यादि अध्यापक एवं अध्यापिकाएं छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन में शामिल रहे और उनका मनोबल एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments