छात्राओं ने जिलाधिकारी से की शिकायत
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कौशल विकास योजना के तहत जनरल ड्यूटी असिस्टेंट कोर्स कर रही छात्राओं ने जिला अधिकारी को पत्र देकर डीघा बाईपास स्थित शिवम इंस्टिट्यूट एंड टेक्नोलॉजी के संचालक शिव प्रसाद वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्राओं का कहना है कि यह कोर्स पूरी तरह सरकार द्वारा प्रायोजित है और इसमें किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाती। इसके बावजूद संचालक उनसे जबरन ओ लेवल कोर्स करने का दबाव बना रहे हैं और उसकी फीस वसूल रहे हैं।
आरोप है कि पैसा देने से इनकार करने पर उन्हें कोर्स से निकालने और भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। साथ ही, संचालक द्वारा गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। छात्राओं के मुताबिक, संचालक कहते हैं— “अगर ओ लेवल नहीं पढ़ोगी तो जीडीए भी नहीं पढ़ाएंगे।”
पीड़ित छात्राओं ने जिलाधिकारी से मांग की है कि उन्हें इस जबरन वसूली, मानसिक उत्पीड़न और धमकी से मुक्त कराया जाए, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना डर और बाधा के पूरी कर सकें।
नारायणी नदी के तट पर गूंजेगा विज्ञान का दम! IN-SPACe रॉकेट्री कप में कैनसैट की…
उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…
सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…
जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…
मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…
फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…