राहुल गांधी भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर ‘अनावश्यक’ टिप्पणी करते हैं: मुख्यमंत्री सैनी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह लगातार भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर ‘अनावश्यक’ टिप्पणियां करते हैं।
सीएम सैनी ने कहा कि पिछले दो दशकों में राहुल गांधी ने राजनीति में खुद को स्थापित करने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार असफल रहे। उनके मुताबिक, अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए चुनाव आयोग पर टिप्पणी करना अनुचित है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सैनी ने लिखा, “खुद तो असफल हुए ही, साथ ही पूरी कांग्रेस की भी हालत खराब कर दी।”
यह बयान राहुल गांधी द्वारा भाजपा और निर्वाचन आयोग पर मिलीभगत के जरिए चुनावों में बड़े पैमाने पर आपराधिक धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने के बाद आया। कांग्रेस नेता ने कर्नाटक के एक निर्वाचन क्षेत्र के आंकड़ों के विश्लेषण का हवाला देते हुए इसे “संविधान के खिलाफ अपराध” बताया था।
श्री सैनी ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार हरियाणा को निशाना बनाकर प्रदेश कांग्रेस संगठन की ढिलाई, नाकामी और गुटबाजी पर पर्दा डालने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कांग्रेस को नकार कर भाजपा को प्रदेश में प्रचंड बहुमत दिया और लगातार तीसरी बार सरकार बनाई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

13 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

14 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

14 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

14 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

14 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

15 hours ago