हर हर महादेव के जयकारों से गूँज उठा शिवालय

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का शैलाब।
बताते चले कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बरहज नगरपालिका स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में 4 बजे भोर से ही शिवभक्तों का ताता लगने लगा ,शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किये।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रहकर सतर्क दृष्टि बनाये हुए है।
प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में आये हुए भक्तों की मनोकामना भगवान शिव पूरा करते हैं,ऐसा भक्तों का कहना है।मन्दिर के पुजारी मुन्ना दास ने कहा कि पुराणों में महाशिवरात्रि पर्व का बड़ा ही महत्व है, आज के दिन जो भक्त शिवलिंग की श्रद्धा भाव के साथ पूजा अर्चना करता हैं ,उसका जीवन धन्य हो जाता हैं।उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नीलकंठ महादेव मंदिर से भगवान शिव की बारात निकाली जाती हैं, जिसमे हजारों शिवभक्त, बाराती बनकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए हुए पुनः नीलकंठ मंदिर पर आते हैं, शिव बारात में अनेकों प्रकार की झांकिया, हाथी, घोड़े, ढोल नगाड़े शामिल होते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

7 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

8 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

8 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

8 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

9 hours ago