भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) भागलपुर ब्लॉक के अंतर्गत देवसिया , जिरासो ,मुरासो, इशारू, देवकली, बलिया, इत्यादि के शिवालयों में हर हर बम बम के नारे के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
आपको बताते चले की महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर गांव के शिवालयों पर मेला कीर्तन भजन का आयोजन चल रहा है। सैकड़ो की संख्या में भक्त इन शिव स्थलों में जलाभिषेक कर भगवान आशुतोष श्री शिव शंकर, मां पार्वती, गणेश, कार्तिके जी इत्यादि देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर अपनी आस्था जताई।
भागलपुर के उत्तरी शिव मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र का जाप तथा दक्षिणी मंदिर कालीचरण घाट पर श्री हरि कीर्तन के साथ प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया।
काली मंदिर के पास स्थित शिव मंदिर में सैकड़ो भक्तों का भीड़ लगा हुआ है। देवरिया शिव मंदिर के परिसर में हर साल की भांति इस साल भी मेला लगा हुआ है। लोगों का शिव जी के मंदिर में ताता लगा हुआ है। लोग जलाभिषेक कर रहे हैं। वहीं प्रशासन की भी व्यवस्था चुस्तदुरुस्त दिख रही है। लोग हरि कीर्तन भजन के साथ-साथ हर हर बम बम के नारे लगा रहे हैं । हर हर महादेव के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है।
SIT गठित, जांच में 7-8 युवकों के नाम सामने आए; वीडियो प्रसारित करने वालों पर…
https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…
ईरान में ‘कोड 100’ अलर्ट की खबर से बढ़ा तनाव, रियाद पर हूती हमले के…
AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…
लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…
नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…