राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित हो शिवाकान्त सिंह ने जनपद का बढ़ाया मान

विकासखंड कोपागंज के ग्राम-पंचायत लैरो दोनवार के निवासी हैं अध्यापक शिवाकांत सिंह

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की चयन समिति द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार 2024 के लिए शिवाकान्त सिंह सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर, विकास खण्ड कोपागंज-मऊ का चयन किया गया।

शिवाकांत सिंह की नियुक्ति वर्ष 1993 मे प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर जनपद सिद्धार्थ नगर में हुई थी। इसके बाद वर्ष 1999 मे अन्तर जनपदीय स्थानांतरण के बाद मऊ आगमन हुआ। जहां दिसंबर 1999 मे कोपागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जयरामगढ़ मे पदस्थापन हुआ, उसके बाद वर्ष 2011 मे पदोन्नति के दौरान मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खलिसा मे पदस्थापन हुआ। तत्पश्चात वर्ष 2012 मे कोपागंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर मे स्थानांतरण हुआ जहां से वर्ष 2019 मे उच्च प्राथमिक विद्यालय कनियारीपुर के कंपोजिट विद्यालय मे परिवर्तन के कारण स्थानांतरण अगस्त 2019 में कोपागंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में समायोजन हुआ।

उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया – कादीपुर में शिवाकांत सिंह की नियुक्ति के बाद वहां नामांकित बच्चों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई और छात्र संख्या 42 से बढ़कर वर्ष 2024 मे 118 हो गई। उनके प्रयास से विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय योग्यता एवं आय आधारित परीक्षा व इंस्पायर अवार्ड मे विद्यालय का नाम जनपद और प्रदेश स्तर पर रोशन किया।

पाठ सहगामी क्रिया कलापों के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर की विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में मंडल का प्रतिनिधित्व किया। शुरू से ही शिवाकांत सिंह लगन शील एवं कार्य के प्रति समर्पण भाव व बच्चों के साथ सहृदय व्यवहार तथा अभिभावकों से नियमित संपर्क में रहे। चयनित होने पर अध्यापक वर्ग में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बताते चलें कि शिवाकांत सिंह ग्राम पंचायत लैरो दोनवार विकास खण्ड-कोपागंज जनपद-मऊ के निवासी हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

कहीं आर्थिक लाभ तो कहीं तनाव, जानें सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…

55 minutes ago

जॉय बरुआ ने अंतरिक्ष तक पहुंचाया असम का संगीत, रानी मुखर्जी से नानी तक इन खबरों ने बटोरी सुर्खियां

अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…

8 hours ago

मंच पर उमड़ी सपाइयों की भीड़ से नाराज हुए शिवपाल, बोले- अनुशासन में रहें कार्यकर्ता

ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…

8 hours ago

पूजा में कौन-सी बाती जलाएं? रुई और कलावे की बाती को लेकर जानें सनातन परंपरा

रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…

8 hours ago

स्मार्टफोन से ऊबे युवा! लौट आया पुराना जमाना, वायर्ड ईयरफोन और MP3 प्लेयर की बढ़ी दीवानगी

डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…

9 hours ago

हजार साल पुराना बृहदेश्वर मंदिर और कल्कि मंदिर का रहस्य, आस्था से वास्तुकला तक अनोखी कहानी

रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…

9 hours ago