बांदीपोरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा ज़िले के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की इस सतर्कता से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की एक और साजिश को नाकाम कर दिया गया।
सेना के अनुसार, यह मुठभेड़ ऑपरेशन नौशेरा नार-IV के तहत हुई। गुरेज के नौशेरा नार इलाके में तैनात चौकस सैनिकों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को देखा। घुसपैठियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद दोनों ओर से कुछ देर तक तीखी गोलीबारी हुई। इस दौरान सेना ने दो आतंकवादियों को मार गिराया।
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई और आतंकवादी छिपा न हो। बरामद हथियारों और गोला-बारूद की गिनती की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन भारतीय सेना की चौकसी के कारण आतंकियों के मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं। सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि आगामी त्योहारों और चुनावी माहौल को देखते हुए आतंकवादी भारत में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने सेना की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जवानों की सतर्कता से सीमावर्ती इलाकों में शांति और सुरक्षा बनी हुई है।
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…
फोटो X लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवित्र…