शिव शंकर ने कतर्निया डीएफओ के रूप में संभाला प्रभार

काफी समय से रिक्त था कतर्निया वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ का पद

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में काफी दिनों से खाली चल रही डीएफओ की कुर्सी पर डीएफओ बी. शिवशंकर ने शनिवार को बहराइच पहुंचकर कामकाज सम्हाल लिया,डीएफओ ने चार्ज लेते ही वन्यजीव प्रभाग का दौरा कर व्यवस्थाओं का मुआयना भी किया। इस अवसर पर मौजूद वनाधिकारियो ने नए डीएफओ का फूलमालाओं से स्वागत भी किया,मालूम हो कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में अरसे से डीएफओ की कुर्सी खाली चल रही थी और हाल ही में डीएफओ कतर्नियाघाट के पद पर शासन की ओर से बी. शिवशंकर की तैनाती की गई थी। शनिवार को नवागंतुक डीएफओ बी. शिवशंकर ने कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग कार्यालय पहुंचकर कामकाज संभाल लिया,कार्यालय में चार्ज लेने के बाद डीएफओ बी शिव शंकर ने कतर्नियाघाट घाट वन्य जीव प्रभाग का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर रेंजर कतर्नियाघाट अनूप कुमार, एसडीओ रमेश चौहान समेत सभी रेंज के रेंजर और एसडीओ भी मौजूद रहे। मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने नवागंतुक डीएफओ बी. शिव शंकर का फूल मालाओं से स्वागत किया।
नवागंतुक डीएफओ ने इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को वन्य जीव प्रभाग की सुरक्षा संरक्षा के साथ ही अन्य प्रमुख बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
आपको बताते चलें कि कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग का डीएफओ नव नियुक्त भारतीय वन सेवा के 2021 बैच के आईएफएस बी शिव शंकर को बनाया गया है। बी शिव शंकर की पहली ज्वाइनिंग कतर्नियाघाट बताई जा रही है,शनिवार को डीएफओ बी शिव शंकर ने बहराइच में स्थित प्रभागीय वनाधिकारी कार्यलय में पहुचकर कतर्नियाघाट वन प्रभाग का पदभार सम्भाल लिया है। उन्होंने वन अधिकारियों से मुलाकात कर कतर्नियाघाट प्रभाग की विभिन्न जानकारियां ली,इस मौके पर मौजूद एसडीओ रमेश चौहान, डिप्टी रेंजर अनूप कुमार, अरुन सिंह, रेंजर कतर्नियाघाट अनूप कुमार समेत अन्य वन अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की है।
गौरतलब हो कि इससे पहले कतर्नियाघाट के डीएफओ आकाशदीप बधावन थे जिनका तबादला ढाई माह पूर्व हो चुका था जिसके बाद कतर्नियाघाट प्रभाग का चार्ज दुधवा नार्थ खीरी के डीएफओ को सौंप दिया गया था। लेकिन अब बी शिव शंकर को डीएफओ कतर्नियाघाट बनाया गया है जिसकी खबर से वन महकमे में खुशी का माहौल है।

rkpshomnath

Recent Posts

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

12 minutes ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

17 minutes ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

23 minutes ago

नहाते समय गहरे पानी में समाया युवक, मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कसया रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास पोखरे में…

29 minutes ago

किसान, महिला और युवा कल्याण की झलक, आगरा में विकास प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प अभियान में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ, केंद्र-प्रदेश की योजनाओं और उपलब्धियों की दिखी…

37 minutes ago

प्रधान बनने का सपना, लेकिन पहले जांच लें ये 5 चीजें; बदल सकता है पूरा चुनावी गणित

यूपी पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण से पहले पांच चीजें बदल सकती हैं चुनावी गणितपरिसीमन, मतदाता…

6 hours ago