Saturday, February 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजे आर एफ में चयनित हुई शिल्पी

जे आर एफ में चयनित हुई शिल्पी

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज लवरक्षी वार्ड निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक जयप्रकाश यादव के अनुज डॉ रवि प्रताप यादव की पुत्री शिल्पी यादव ने शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित एनटीए सीएसआईआर नेट परीक्षा जेआरएफ लाइफ साइंस में 98•45 परसेंट आइल मार्क प्राप्त कर 156 वीं जनरल रैंक हासिल किया है शिल्पी को जेआरएफ में चयनित होने पर परिवार में खुशी की लहर है शिल्पी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है, जिसने बीएससी और एमएससी की परीक्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सर्वोच्च में अंको से पास कर विश्वविद्यालय की टॉपर बनी इसने पुणे से तैयारी कर आज जेआरएफ में जगह बनाई । शिल्पी ने अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने माता पिता गुरुजनों सहित परिवार को दिया है । वो अब इसके बाद बड़ी तैयारी कर देश स्तर की शिक्षा जगत में सेवा करना चाहती है । बताते चले गत वर्ष डॉ रवि प्रताप यादव के बेटे अवनीश यादव ने भी एमबीबीएस की परीक्षा में स्थान बनाया । वार्ड लवरक्षी के लोगो सहित नगर और क्षेत्र के तमाम लोगो ने इनकी उपलब्धि पर बधाई दी है, जिसमे प्रमुख लोगो मे सपा नेता अनिल निषाद, विजय रावत, पूर्व प्रधानाचार्य खड़ग बहादुर यादव, पूर्व प्रधान महावीर यादव, सभासद रामप्रवेश यादव, डॉ रामाश्रय यादव, चन्द्रमा यादव, नरेंद्र प्रताप यादव, महंथ यादव, अरबिंद यादव, राजाराम यादव, तेजबहादुर यादव सहित तमाम लोगो ने बधाई दी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments