शिक्षा मित्रों ने मनाया पी एम का जन्मदिन

उतरौला बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर रविवार को तहसील क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उम्मीद दिवस के रूप में मनाया। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री नानबाबू विश्वकर्मा के नेतृत्व में बीआरसी पर केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
नानबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षामित्रों ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन उम्मीद दिवस के रूप में मनाया है। शिक्षामित्र परिवार को प्रधानमंत्री से पूर्ण आशा है कि शिक्षामित्र हित में कोई प्रभावी कदम उनके द्वारा उठाया जाएगा। ऐसा सभी शिक्षामित्र को उम्मीद है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्र की स्थिति बेहद दयनीय है। तनाव के चलते कई हजार शिक्षामित्र असमय काल के गाल में समा गए। इस महंगाई में दस हजार रुपए में घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश का शिक्षामित्र परिवार प्रधानमंत्री को उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। हामिद अली चौधरी,
आलोक कुमार श्रीवास्तव, मोहिस अब्बास, अरविंद यादव, फारूक अहमद, लक्ष्मी निवास, कल्पनाथ, छठी राम, खेसाल सिद्दीकी , विजयपाल, विमलेश यादव, शिवप्रसाद, कलीम अहमद, राज किशोर, दिनेश जायसवाल, राजेश दुबे, अखिलेश यादव, अंगद प्रसाद, विजय जायसवाल, मुकीम अहमद सिद्दीकी, सत्यनारायण वर्मा, संतोष पांडे समेत दर्जनों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

24 seconds ago

दशहरे पर पुतलों का दहन, समाज में रावणी प्रवृत्तियों का राज!

व्यंग्य: रावण की ऊँचाई नहीं, रावणी प्रवृत्तियों की करें खिंचाई Ai निर्मित लेखक: संजय एम.…

11 minutes ago

जनगणना 2027 की ड्यूटी का दायरा बढ़ा! निजी शिक्षक, बैंककर्मी और कॉरपोरेट स्टाफ भी हो सकते हैं प्रगणक

जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 18(1) के तहत नियमों में पांचवां संशोधन; केंद्र की अधिसूचना…

20 minutes ago

हर साल जलता हूँ, फिर भी पलता हूँ!

रावण की व्यथा के बहाने आधुनिक समाज के दोहरे चरित्र पर तीखा प्रहार प्रस्तुतकर्ता: संजय…

34 minutes ago

कनाडा के सैन्य अड्डे पर काल बनी आग! पलक झपकते सैनिक घिरे लपटों में, 4 की मौत और 39 घायल

Aiनिर्मित सांकेतिक अल्बर्टा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अभ्यास के…

44 minutes ago

मेले से लौट रहे लोगों पर कहर बनकर टूटी स्कॉर्पियो! पटना में कई घायल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

पटना में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे लोगों पर मौत बनकर दौड़ी स्कॉर्पियो! 200…

1 hour ago