युवा कांग्रेसियों ने कद्दू काटकर मनाया बेरोजगार दिवस
सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । देश मे बढ़ते बेरोजगारी से परेशान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर कद्दू का केक काटकर बेरोजगारी दिवस मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा कि भाजपा ने युवाओं से प्रति वर्ष दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा केवल कागजी बनकर रह गया। भाजपा ने रोजगार देने के नाम पर युवाओं को धोखा देने का काम किया। अब युवा कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। युवा कांग्रेस के जिला मीडिया कोआर्डिनेटर सत्यम पांडेय ने कहा कि बेरोजगारी से परेशान नौजवान मजदूरी के लिए इधर उधर भटक रहा है।लेकिन रोजगार की व्यवस्था नही हो पा रहा है।आज नौजवान अपनी दुर्दशा पर पछता रहा है। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विराट यादव ने कहा कि आज भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों से आमजन परेशान हो गया है। जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने कहा कि देश में नफरत फैलाने का काम हो रहा है।कांग्रेस कार्यकर्ता इसको सफल नही होने देंगे। कार्यक्रम को दानिश अंसारी,रमेश मद्देशिया, कार्तिकेय मणि त्रिपाठी, जाबिर खान,विशाल मद्देशिया, सन्नी पांडेय आदि ने सम्बोधित किया।
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…