शिक्षामित्र पर मनमानी का आरोप, प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षा अधिकारी से की शिकायत

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने शिक्षामित्र की मनमानी और लापरवाही को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराया है। आरोप है कि शिक्षामित्र बच्चों के पठन-पाठन में किसी प्रकार का सहयोग नहीं करतीं और टोकने पर विवाद व झगड़े पर उतारू हो जाती हैं, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

मामला नगरपालिका क्षेत्र के जयनगर प्राथमिक विद्यालय नंबर दो से जुड़ा है, जहां तैनात महिला शिक्षामित्र पर यह आरोप है कि वह नियमित रूप से बच्चों को पढ़ाने का कार्य नहीं करतीं। प्रधानाध्यापक का कहना है कि इस संबंध में वे पहले भी खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

प्रधानाध्यापक ने बताया कि गुरुवार को कक्षा चार में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर जब उन्होंने कारण पूछा तो शिक्षामित्र बहस करने लगीं। उस समय प्रधानाध्यापक बीएलओ ड्यूटी में तैनात थे। स्थिति बिगड़ने पर उपजिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी को सूचना दी गई, जिनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

ये भी पढ़ें – उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, राशन वितरण व धान अधिप्राप्ति पर सख्त निर्देश

आरोप है कि शिक्षामित्र विद्यालय समय में अक्सर मोबाइल फोन पर व्यस्त रहती हैं या बातचीत करती रहती हैं। इस संबंध में अभिभावकों द्वारा भी शिकायत की गई थी, जो जांच में सही पाई गई। प्रधानाध्यापक का यह भी कहना है कि कई बार शिक्षामित्र उनके साथ गाली-गलौज और झगड़ा करने लगती हैं, लेकिन महिला होने के कारण वे विवश हो जाते हैं।

प्रधानाध्यापक का आरोप है कि पूरे प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को होने के बावजूद कार्रवाई के बजाय उन्हें ही नसीहत देकर मामला टाल दिया जाता है, जिससे विद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है।

ये भी पढ़ें – अल्पसंख्यक दिवस पर 75% अनुदान की मांग, हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने सरकार से उठाया मुद्दा

इस संबंध में पूछे जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karan Pandey

Recent Posts

Maharajganj News: पुलिया निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, घटिया सामग्री से काम—ग्रामीणों में भारी आक्रोश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर तहसील अंतर्गत विकास खंड महराजगंज में निर्माणाधीन सड़क…

1 hour ago

Maharajganj News: लोहे के पाइप से हमला, कंपाउंडर गंभीर रूप से घायल—पुरानी रंजिश में वारदात

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पुरानी रंजिश के…

1 hour ago

फसल प्रदर्शन व किसान संगोष्ठी आयोजित, प्रगतिशील किसान सम्मानित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। विगर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकास खंड सलेमपुर के चांदपालिया क्षेत्र में…

1 hour ago

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस…

1 hour ago

Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत के बीच भागलपुर कस्बे में घरेलू…

2 hours ago

गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

जैतीपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एक ओर सरकार द्वारा विद्यालयों के रखरखाव और बच्चों की शिक्षा…

2 hours ago