Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा युवा मोर्चा जिला कार्य समिति के सदस्य बने शत्रुध्न सिंह

भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्य समिति के सदस्य बने शत्रुध्न सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्र के कपरवार गांव निवासी शत्रुघ्न सिंह विशेन को भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिला कार्य समिति सदस्य नामित किया गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं प्रवीण प्रताप मल्ल ने शत्रुघ्न सिंह विशेन को जिला कार्य समिति सदस्य बनाए जाने की जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा पुष्प भेंट कर बधाई दी गई एवं क्षेत्र में लोगों के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान मंडल प्रभारी नीरज शाही,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,भाजपा नेता अंगद तिवारी,राजेश मिश्रा,दिलीप सिंह,रंजीत सिंह विशेन,रामजोखन निषाद,शिवकुमार मल्ल,डा.धनंजय सिंह,संजय पासवान,सत्य प्रकाश मिश्रा,ठाकुर तिवारी,रामू तिवारी,जयशंकर मिश्रा,रमेश तिवारी,हेमंत चौहान,डा.गंगा शरण पांडेय,धीरेंद्र तिवारी,रामधुरी गौड़ आदि तमाम पदाधिकारी एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments