महुआ बाजार/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि पूजन का पवित्र, पावन घड़ी आ गई है, गुरुवार को माता शैल पुत्री का आगमन होगा। पहले से ही व्यवस्था में डटे श्रद्धालुओं के मन में उत्साह देखते ही बनता है। चहुओर तैयारिया जोरों पर है। बभनी बुर्जुग, तिलखी बढ़या, हरकिशन, मंसूर जोत, पिपरा राम, मोहन जोत, मटियारिया कर्मा, महुआ धनी, देवारिया अर्जून, दुबौली, हासिम पारा, चिरकुटिहा, पुरैना बुलंद, बांक भवानी, हर जगह श्रद्धालुओं द्वारा तैयारियां जोरों पर है। बाढ़ प्रभावित गांवों में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। ग्राम सभा तिलखि बढ़या, बभनी बुर्जुग,मटियारिया मे पुजा स्थल पर बाढ़ का पानी भर जानें से दर्जनों कार्यकर्ता पंपिंग सेट लगा कर पानी सुखवाने में लगे हुए हैं। आज कई जगह मातारानी को लाने भक्त बाजे गाजे के साथ नृत्य करते जा रहे हैं। आज पूरी तरह उत्साहित श्रद्धालु भगवा गमछा लगा कर जयघोष करते हुए मातारानी को लाने निकल पड़े।
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…
होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…
सुखपुरा /बलिया(राष्ट्र की परम्परा) पिछले दिनों बसंतपुर गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…