राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

व्यक्तित्व विकास में एनएसएस की भूमिका महत्वपूर्ण- डा भट्ट

शिविर के माध्यम से अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना छात्रों के अंदर होती है विकसित

विशेष शिविर में बेहतर कार्य के लिए नेहा, अर्चना, अंशु, निखिल, तौसीफ तथा हिमांशु हुए सम्मानित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका क्षेत्र के पड़री स्थित प्राथमिक विद्यालय पर राष्ट्रीय सेवा योजना के साथ सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू पीजी कालेज के प्रबंधक डॉ
बलराम भट्ट ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका महत्वपूर्ण होती है और इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का चतुर्दिक विकास होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़कर उनके अंदर सामाजिक संकल्पना की भावना पैदा होती है l
समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के इस तरह के शिविरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य ही है मैं नहीं तू यानि सामाजिक संकल्पना को समुदाय से जोड़कर लक्ष्य की प्राप्ति करना है।
समापन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्य नियंता डॉ विपिन यादव ने कहा कि अनुशासन के साथ सहयोगी व्यक्तित्व का विकास इस तरह के शिविरों के माध्यम से होता है उन्होंने छात्र छात्राओं से अपील किया कि वह सामाजिक कार्यों में पूरे अभिरुचि के साथ कार्यक्रम और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करें l
शिविर में बेहतर कार्य करने के कारण नेहा वर्मा, अर्चना मौर्य, अंशु यादव, निखिल वर्मा, तौसीफ अंसारी, हिमांशु पटेल को मुख्य अतिथि डॉ भट्ट ने पुस्तक देकर सम्मानित किया l
कार्यक्रम का संचालन डॉ शांति शरण मिश्र ने किया, जबकि कार्यक्रम अधिकारी विजय शंकर सिंह ने सात दिवसीय शिविर में किए गए कार्यों की आख्या प्रस्तुत किया l प्रभारी कार्यक्रम अधिकारी डॉ नंदिता मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया और शिविर के उद्देश्यों की चर्चा की।सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रम में संजना सैनी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया जबकि रितिका पटेल और शाहिदा खातून में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। हिमांशु पटेल ने मतदाता जागरूकता पर हास्य गीत साधना शर्मा ने भ्रूण हत्या पर गीत सुधा चौहान ने महिला सशक्तिकरण पर गीत और संघ प्रिया ने प्रार्थना नामक कविता प्रस्तुत किया l कार्यक्रम अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago

खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव को भावभीनी विदाई, नवागत जयप्रकाश मौर्य का भव्य स्वागत

बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…

2 hours ago

गुम मोबाइल बरामदगी में महराजगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 101 लोगों को लौटाई खुशियां

आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…

2 hours ago

लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता की भागीदारी जरूरी : डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…

3 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका, 3 दिसंबर को विधानसभा घेराव की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…

3 hours ago

जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति, प्रचार वाहन रवाना

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…

3 hours ago