1800 किमी तक चली छापेमारी में 7 साइबर ठग गिरफ्तार, मलेशिया-चीन से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का खुलासा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उत्तरी जिला साइबर थाना पुलिस ने 9 दिन तक चली 1800 किलोमीटर की छापेमारी के बाद दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी कंपनियां बनाकर बैंक खाते खोलता था और बाद में इन खातों को मलेशिया, चीन और दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को सौंप देता था। आरोपी 2 से 10 फीसदी कमीशन लेकर ठगी की रकम विदेश भेजते थे।

पुलिस ने आरोपियों से 10 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, 17 डेबिट कार्ड, एक लैपटॉप, तीन पैन कार्ड, पांच चेकबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अतुल कुमार, यूपी फर्रुखाबाद निवासी प्रशांत सिंह, बिहार के भावेश कुमार खान, राजस्थान के सुमित झाझरिया, योगेश कुमार, गौरव और विवेक कुमार सत्तावान के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – अपार आईडी से छात्रों को हवाई यात्रा में छूट, देशभर के 31 करोड़ विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

अब तक इस गिरोह से एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज 46 शिकायतें जुड़ी हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने करोड़ों रुपये की ठगी कर विदेशी खातों में भेजे हैं। पुलिस ने इनके बैंक खातों में 8.58 लाख रुपये फ्रीज किए हैं।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 22 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आने के बाद जांच शुरू हुई थी। पीड़ित मुकेश कुमार ने फेसबुक पर एक निवेश विज्ञापन देखकर पैसा लगाया था। ठगों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निवेश पर फर्जी मुनाफे दिखाए और 22 लाख रुपये हड़प लिए।

पुलिस ने व्हाट्सएप, ईमेल, आईपी लॉग और 200 से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच की, जिसमें मलेशिया से ठगों का नेटवर्क सक्रिय पाया गया। 6 से 14 अक्तूबर के बीच दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और राजस्थान में छापेमारी कर सातों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें – सेंट्रल मार्केट केस में 45 अफसर और 21 व्यापारी पर मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर कार्रवाई

Karan Pandey

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

41 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

47 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

56 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

1 hour ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

1 hour ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

9 hours ago