Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसम्पूर्ण समाधान दिवस पर चार मामलों का निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर चार मामलों का निस्तारण

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील परिसर के गाँधी सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
आपको बताते चले कि शनिवार को बरहज तहसील के गाँधी सभागार में संपूर्ण समाधान का आयोजन किया गया जिसमे फरियादियों की लम्बी लाइन लगी रही, बारी बारी से उपजिलाधिकारी ने इनकी समस्याओं को सुना। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 46 मामले आए, जिसमें राजस्व से 14 पुलिस से 22, विकास 7 तथा अन्य 3 कुल 46 मामले देखे गए, जिसमे राजस्व से सम्बंधित 4 मामलों का निस्तारण त्वरित कार्यवाही कर किया गया।
सम्पूर्ण समाधान के दौरान तहसीलदार अश्वनी कुमार, नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव, नपा अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पाण्डेय, अधिशासी अभियंता रोहित पाण्डेय, एसएचओ कपिल देव चौधरी सहित आदि तहसील प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments