सत्र न्यायाधीश/सचिव ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण दी विधिक जानकारी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा जिला कारागार देवरिया में बैरकों, पाकशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में ऐसेे 40 विचाराधीन बन्दी जो 05 वर्ष से अधिक समय से जिला कारागार में निरूद्व है के प्रकरण में जमानत के वर्तमान स्थिति के सम्बध में पूछताछ की गई, तथा उनकों विधिक जानकारियॉ दी गयी। उन्होने कहा कि यदि किसी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया में एक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का निस्तारण करा सकता हैं, यदि किसी बंदी को अपने मामलें में पैरवी की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर विधिक सहायता ले सकता हैं। सचिव द्वारा कारागार में निरंतर मीनू के अनुसार ही भोजन बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने महिला बंदियों हेतु पौष्टिक भोजन, उनके साथ रह रहें बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शिक्षण हेतु व्यवस्था, साफ-सफाई एवं दवा की व्यवस्था कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान सचिव द्वारा महिला बैरक में पायल उर्फ सानिया इत्यादि की समस्याओं का सुना गया तथा कार्यवाही हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
इस दौरान जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ल उप कारापाल, आदित्य एवं वन्दना, कारागार बन्दी रक्षक, इत्यादि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गोरखपुर: एनएसएस शिविर में स्त्री शिक्षा और नई शिक्षा नीति पर हुई बौद्धिक गोष्ठी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Digvijay Nath P.G. College में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की चारों…

2 minutes ago

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से, 27 मार्च को होगा समापन – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व…

10 minutes ago

देवरिया: खंड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान सदर के खंड शिक्षा अधिकारी Dev Muni…

3 hours ago

कविन लिखि गाथा सुनावतो

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ आदित्य मति खोजि-खोजि,गूगल-ऊगल में सर्च करत,झूठ और साँच का…

3 hours ago

संत कबीर नगर: डीसीएम-कार की टक्कर में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के Khalilabad कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर…

3 hours ago

भक्ति और आस्था की गूंज के बीच पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य शुभारंभ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम पंचायत बचगंपुर, टोला हीरापुर में रविवार को श्रद्धा,…

3 hours ago