पयागपुर एवं रिसिया में आयोजित हुआ कृषक जागरूकता कार्यक्रम

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में बढ़ती आबादी को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम खरीफ 2024 के अन्तर्गत ब्लाक पयागपुर मे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं सदस्य जिला पंचायत समय प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में तथा ब्लाक रिसिया में बीडीओ रिसिया सुरेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला/किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
पयागपुर में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए समय मिश्र ने कृषकों का आहवान किया कि उत्पादन लागत कमी लाने तथा कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिये आधुनिक कृषि यन्त्रों एवं प्रमाणित बीजों का उपयोग किया जाना आवश्यक है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डॉ. अरुण कुमार राजभर ने किसानों को जैविक खेती करने तथा फसलों में लगने वाले कीटों एवं रोगों से बचाव के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की ।उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह ने विभाग द्वारा संचालित फ्लेक्सी योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना व प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पराली प्रबन्धन के महत्व पर भी प्रकाश डाला। सुहेलदेव एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कं.लि. के प्रतिनिधि मुन्ना लाल वर्मा ने किसानों को मशरूम की खेती के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार पयागपुर ओम प्रकाश दुबे, तकनीकी सहायक सुनील कुमार, शेषराम मौर्य व बसन्त कुमार गुप्ता, बीटीएम सुभाष चन्द्र, एटीएम राहुल पाण्डेय व बालचन्द्र सहित क्षेत्रीय किसान, ग्राम प्रधान बराती लाल वर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
इसी प्रकार ब्लाक रिसिया में बीडीओ रिसिया की अध्यक्षता में आयोजित विकास खण्ड स्तरीय कृषि निवेश मेला/किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आसन्न रबी सीज़न के लिए लाही, सरसों, मसूर, गेहूं आदि फसलों के लिए खेत की तैयारी तथा बुआई के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। गोष्ठी के दौरान कृषकों को खरीफ फसलों में लगने वाले कीटों एवं रोगों से सुरक्षा एवं अन्नभंडारण आदि के सम्बन्ध में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अन्त में कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा सुधीर कुमार मिश्र, कृषि वैज्ञानिक डॉ. राम लखन प्रजापति, डॉ. नंदन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी, भाजपा माडल प्रभारी विश्वनाथ श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

3 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

6 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

7 hours ago