दियें आवश्यक दिशा-निर्देश
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के द्वारा जनपद में नवनियुक्त पैरा लीगल वालेंटियर्स के साथ जनपद न्यायालय के ए0डी0आर0 भवन में बैठक की गयी। न्यायाधीश ने सभी नवनियुक्त पैरा लीगल वालेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों एवं केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में, पैरा लीगल वालेंटियर्स की भूमिका अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। पैरा लीगल वालेंटियर्स, प्राधिकरण एवं आम जनता के बीच सेतु का काम करता है। उन्होंने पैरा लीगल वालेंटियर्स को दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में न्याय से वंचित नहीं रह सके, यह जिम्मेदारी सभी पैरा लीगल वालेंटियर्स के कंधों पर है। अपने अपने क्षेत्र में निःशुल्क विधिक सहायता चाहने वाले जरूरतमंद व्यक्तियों की तलाश करें तथा उसे प्राधिकरण तक पहुंचाने में अपनी अहम् भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि वैसे जरुरतमंद लोगों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने पैरा लीगल वालेंटियर्स को उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्तमान समय में चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि सालसा के कार्यक्रमों को पूरे कर्तव्य निष्ठां एवं ईमानदारी के साथ अपने अपने क्षेत्र में संचलित करें ताकि सभी को शीघ्र सस्ता व सुलभ न्याय प्राप्त हो सके।
इस अवसर पर पैरा लीगल वालेंटियर्स पूजा गोड़, विकास कुमार यादव, निधी शुक्ला, कंचन पाण्डेय,राहुल मल्ल, श्रवण कुमार मौर्य,सूर्य प्रताप सिंह, रणबीर शेखर राय, शैलन्द्र यादव, तेज प्रताप यादव उपस्थित रहें।
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…