Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसत्रारंभ: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधिवत रूप से प्रारंभ हुईं कक्षाएं

सत्रारंभ: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विधिवत रूप से प्रारंभ हुईं कक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बुधवार, 16 जुलाई 2025 से स्नातक (तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर) और परास्नातक (तृतीय सेमेस्टर) की कक्षाएं विधिवत रूप से प्रारंभ हो गईं। प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात स्नातक व परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी। ग्रीष्मावकाश के उपरांत विश्वविद्यालय परिसर एक बार फिर शैक्षणिक गतिविधियों से जीवंत हो उठा है। छात्र-छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति के साथ कक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जा रही हैं। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के निर्देशन में विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक गुणवत्ता, समयबद्धता और अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु सभी विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। साथ ही, विभिन्न विभागों में शैक्षणिक समितियों की बैठकें आयोजित कर आगामी सत्र की कार्यान्वयन रूपरेखा पर चर्चा की गई है। कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप समस्त गतिविधियाँ समयबद्ध ढंग से संचालित हों और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने शिक्षकों से कक्षाओं के नियमित संचालन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी विश्वविद्यालय की सभी इकाइयाँ — जैसे पुस्तकालय, छात्र कल्याण विभाग, छात्रावास, परीक्षा विभाग, खेलकूद परिषद आदि — पूर्ण रूप से क्रियाशील हो चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों को समस्त आवश्यक सुविधाएं सहजता से उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments