पिच सड़क के लिंक मार्ग में ब्रेकर नहीं बनाने से हुई गम्भीर सड़क दुर्घटना

भाटपार रानी/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिली जानकारी के मुताबिक भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सलेमपुर मैरवा मुख्य मार्ग स्थित सोहनपुर बाजार से बनकटा बजार वाया भैंसहीं अहिरौली बघेल को जाने वाले नव निर्माण हो रहे मुख्य सड़क से जगह जगह निकलने वाले लिंक सड़क जो मुख्य सड़क से ग्रामीण सड़क हैं। उन पर सड़क निर्माण में लगे सम्बन्धित जिम्मेदार के द्वारा लिंक सड़क में ब्रेकर नहीं बनाए जाने से आए दुघर्टना होना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में 18 सितंबर बुधवार को दिन के करीब 8,15 से 9,00 के करीब में सोहनपुर बजार से जानें वाली मुख्य नव निर्मित हो रहे सड़क पर तेज गति से एक बाइक पर सवार हो कर कुछ युवक जा रहे थे कि अचानक त्रिगुणा नंद जनता इंटर कॉलेज के खेल मैदान के सामने से सीएचसी बनकटा भुंडवार को जाने वाले लिंक सड़क पर ब्रेकर नहीं बनाए जाने से लगातार दुघर्टना होने के खतरे बने रहने के बिच ही रामेश्वर भगत निवासी ग्राम बंजरिया को जो एक साइकिल पर सवार थे प्लेटिना बाइक ने अपने चपेट में ले कर गम्भीर हाल में जख्मी कर दिया जिससे साईकिल सवार का बायां पैर मौके पर ही टूट गया जबकि सिर में गम्भीर चोट आ गई। वहीं बाइक चालक भी घायल हो गए जबकि घायल को एंबुलेंस में लाद कर मौके पर मौजुद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव बनकटा भाटपार आंशिक द्वारा प्रथमिक स्वस्थ्य केंद्र बनकटा पर ले जाया गया किन्तु गम्भीर हालात देख डाक्टर के द्वारा प्रथमिक उपचार कर देवरिया सदर/मेडिकल कॉलेज को मरीज को भेज दिया गया जो कि यहां से 50 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है वह भी महज इस लिए भेजना पड़ा है कि बगल में ही पांच सौ मीटर दूर स्थित सीएचसी बनकटा भुंडवार पर इमरजेंसी इलाज की कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

4 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

5 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

5 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

5 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

5 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago