UPSC छात्र की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: प्रेमिका अमृता ने किताबों से सजाई चिता, शराब-घी डालकर जलाया शव

Delhi UPSC Student Murder Case: दिल्ली के तिमारपुर स्थित गांधी विहार इलाके में यूपीएससी छात्र रामकेश मीणा हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी प्रेमिका अमृता चौहान ने अपने पूर्व प्रेमी सुमित कश्यप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। फोरेंसिक साइंस की छात्रा होने के नाते अमृता ने सबूत मिटाने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात अमृता और सुमित ने रामकेश की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बेड पर लिटाकर उस पर घी, रिफाइंड ऑयल और शराब डाली गई। कमरे में रखी किताबों से शव की चिता सजाई गई और एलपीजी सिलिंडर से आग लगाकर हादसा दिखाने की कोशिश की गई।
सिलिंडर का रेगुलेटर धीरे-धीरे खोलने के बाद दोनों आरोपी रात करीब 2:57 बजे फ्लैट से निकल गए। कुछ देर बाद फ्लैट में विस्फोट हुआ और रामकेश का शव जलकर टुकड़ों में बिखर गया।

मोबाइल लोकेशन और CCTV से खुला राज

फोरेंसिक टीम को कमरे में सिलिंडर के टुकड़े देखकर शक हुआ। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि रात 8:30 बजे दो युवक फ्लैट में घुसे और बाद में एक महिला और युवक को मुंह ढके बाहर जाते देखा गया।
मोबाइल लोकेशन से पुष्टि हुई कि घटना के वक्त अमृता वहीं मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ने मुरादाबाद से अमृता, सुमित और संदीप को गिरफ्तार किया।

हत्या के पीछे की वजह

जांच में सामने आया कि रामकेश ने अमृता के साथ कई इंटिमेट वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए थे, जिन्हें वह डिलीट नहीं कर रहा था। इससे गुस्साई अमृता ने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुमित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

अमृता चौहान – फोरेंसिक साइंस ग्रेजुएट, मूल निवासी मुरादाबाद

सुमित कश्यप – गैस वितरक, अमृता का पूर्व प्रेमी

संदीप कुमार – सुमित का दोस्त, एसएससी की तैयारी कर रहा था

तीनों को पुलिस ने क्रमशः 18, 21 और 23 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मृतक का प्रोफाइल

मृतक रामकेश मीणा मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था और दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। वह बीटेक ग्रेजुएट था और गांधी विहार के फ्लैट में किराए पर रह रहा था।

Disclaimer: यह खबर पुलिस रिपोर्ट्स और जांच में मिले तथ्यों पर आधारित है। किसी भी निर्णय या निष्कर्ष से पहले आधिकारिक पुष्टि का इंतजार करें।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago