होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल युवती से एम्बुलेंस में गैंगरेप का सनसनीखेज आरोप

बोधगया में मानवता शर्मसार, पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

बोधगया,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के बोधगया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने पहुंची एक 26 वर्षीय युवती के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। युवती ने आरोप लगाया है कि परीक्षा के दौरान बेहोश हो जाने के बाद जब उसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था, उसी दौरान चलती गाड़ी में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

पीड़िता का कहना है कि घटना 24 जुलाई को हुई, जब शारीरिक परीक्षण के दौरान वह बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। युवती का आरोप है कि इसी दौरान एम्बुलेंस में मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर उसके साथ बलात्कार किया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बयान के आधार पर बोधगया थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला बेहद गंभीर है और इसकी जांच उच्च प्राथमिकता पर की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, गया, ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा, “पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। एम्बुलेंस कर्मियों समेत भर्ती प्रक्रिया में मौजूद सभी संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। CCTV फुटेज, मेडिकल रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।”

वहीं, घटना के बाद से जिला प्रशासन और भर्ती बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। भर्ती प्रक्रिया में सुरक्षा इंतजाम और महिला प्रतिभागियों के प्रति लापरवाही को लेकर तीखी आलोचना हो रही है।
घटना की निंदा करते हुए बिहार राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से जवाब तलब किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने नीतीश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए तत्काल कार्रवाई और दोषियों को कठोर सजा देने की मांग की है

भर्ती प्रक्रिया के दौरान महिला प्रतिभागियों की सुरक्षा के लिए क्या मानक तय किए गए थे? एम्बुलेंस स्टाफ की पृष्ठभूमि की जांच क्यों नहीं हुई? क्या परीक्षा स्थल पर महिला सुरक्षाकर्मियों की तैनाती थी?

बहरहाल, इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। जनता, मीडिया और महिला संगठनों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

निरसा में गोलियों की गूंज: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह घायल, गिरफ्तार

सांकेतिक धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। धनबाद के निरसा क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के…

7 hours ago

UPI के नए चार्ज पर कानूनी चुनौती, MDR फ्रेमवर्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा UPI MDR विवाद, ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट पेमेंट पर 0.4% शुल्क…

7 hours ago

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

14 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

15 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

15 hours ago