कारगिल युद्ध के वीर सपूतों के साहस,शौर्य और बलिदान का देश ऋणी – विजयशेखर मल्ल रोशन

बिस्मिल समाधि स्थल पर कारगिल शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

बरहज ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को स्थानीय नगर के आश्रम स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल पर पहुंच कर कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया।कांग्रेसियों ने पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन के नेतृत्व में आश्रम परिसर स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की समाधि पर जाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। कारगिल दिवस पर श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि जिस बहादुरी व दिलेरी के साथ देश के वीर जवानों ने पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में धूल चटा दिया वह हम सबके लिए गौरव का विषय है।उन वीर जवानों के अदम्य साहस ,शौर्य व बलिदान का पूरा देश सदैव ऋणी रहेगा। आज पूरा राष्ट्र इनको नमन कर रहा है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता रामजी गिरि ने कहा कि यह दिन हम अपने देश के वीर जवानों की याद में मानते हैं जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कारगिल को दुश्मनों से आजाद कराया। हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।कार्यक्रम को शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद,पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जयदीप त्रिपाठी, भारत मणि त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार,ब्लॉक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मारकंडे मिश्र, शिव शंकर सिंह, आनंद श्रीवास्तव सोनू,राकेश तिवारी, आनंद शंकर, मानवेंद्र तिवारी,अवधेश यादव, जितेंद्र जायसवाल,मनोज मणि त्रिपाठी, सोहेल अंसारी, डॉ रमेश कुशवाहा,प्रेमलाल भारती,धर्मेंद्र कुमार पांडे, पन्नालाल पाठक, विजय नेता,संदीप पांडे, जावेद अली आदि शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago