शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी ,पुलिस अधीक्षक ने बोला घटना का शीघ्र होगा खुलासा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। ग्राम जैतापुर छतर पुरवा में नहर के पास एक ग्रामीण का शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई जहां थानाध्यक्ष के बाद सूचना पर पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और निरक्षण कर क्षेत्राधिकारी महसी अनिल कुमार सिंह व थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय को सभी वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की शीघ्रातिशीघ्र जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया है। बौंडी पुलिस ने हत्या का केस दर्ज जांच शुरू कर दी है,बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम छत्तरपुर गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद यादव पुत्र मंशाराम का बुधवार को कुछ लोगों से विवाद हुआ था इसके बाद से रघुनंदन अचानक गायब हो गया और गुरुवार दोपहर में उसका शव जैतापुर गांव में स्थित कर्बला के पीछे सुखी नहर में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।मृतक के पिता मंशाराम यादव ने हत्या का आरोप लगाते हुये थाने में तहरीर दी है जिस पर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने मौके पर पहुंच कर शीघ्रातिशीघ्र जांच कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के बौंडी पुलिस को निर्देशित किया है। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है और प्रकरण की जांच की जा रही है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

13 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

14 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

22 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago