मृतक बच्चों के वारिसान के खातों में भेजी गई अहैतुक सहायता राशि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील नानपारा अन्तर्गत ग्राम गिरधरपुर में एक मई को डूबने से चार बच्चों माही व चोहनी पुत्री सरबन व आंचल वर्मा पुत्री शोभाराम तथा राहुल वर्मा पुत्र राम सागर की हुई मृत्यु हो गई थी। जिस घटना पर जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा त्वरित संज्ञान लिया गया है तथा घटना के 24 घंटे के अन्दर मृतक बच्चों के वारिसान के खातों में रू. 04-04 लाख की अहैतुक सहायता की धनराशि हस्तान्तरित कर दी गई है। इसी प्रकार 26 अप्रैल को तहसील महसी के ग्राम नरोत्तमपुर में डूबने से हुई मृत्यु के फलरूवरूप तथा 30 अप्रैल को तहसील नानपारा के ग्राम ललुही में सर्पदंश से हुई मृत्यु के मामले में 01-01 मृतक के आश्रितों के खातों में रू. 04-04 लाख की धनराशि अहैतुक सहायता के रूप में हस्तान्तरित की गई है।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि शुष्क मौसम के दृष्टिगत जनपद में तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत 27 अप्रैल 2024 को ग्राम कौड़ियनपुरवा में हुए अग्निकाण्ड में तीन व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 16,000=00, तहसील महसी के ग्राम नौबस्ता, बेहड़ा, देवदत्तपुर, रायपुर, मकरन्दपुर, नरोत्तमपुर, नथुवापुर, महसी में हुये अग्निकाण्ड में 12 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 67,000=00 तथा तहसील सदर के ग्राम जिगिनियामहिपालसिंह में हुये अग्निकाण्ड में 03 व्यक्तियों को गृह अनुदान सहायता के रूप में रू. 12,000=00 की सहायता प्रदान की गई है।
इसी प्रकार तहसील नानपारा अन्तर्गत 30 अप्रैल को ग्राम तिगड़ा, डल्लापुरवा, सिरिसिया, बरदहा, गुलरिहा, करौंदा, हुसैनीपुरवा में हुए अग्निकाण्ड में 13 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 67,000=00, तहसील महसी के ग्राम सिरजापुर, लोधौनी, कौड़हा, मुसल्लमपुर, में हुए अग्निकाण्ड में 07 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 35,000=00, तहसील मिहींपुरवा के ग्राम दुगदा धारी व टोपिहन पुरवा में हुए अग्निकाण्ड में चार व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 26,000=00 तथा तहसील पयागपुर के ग्राम बरगदही, अहिरन पुरवा, शम्भू टिकरी, नौरा, नेजा भार, पुरैना में हुऐ अग्नि काण्ड में 11 व्यक्तियों को अहैतुक सहायता/गृह अनुदान के रूप में रू. 78,000=00 की सहायता प्रदान की गई है।
डीएम ने बताया कि उपरोक्त अग्नि दुर्घटनाओं में जहां एक ओर मौके पर अग्निशमन वाहन पहुंचे वहीं दूसरी ओर सम्बन्धित तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व अन्य सरकारी अमला भी मौके पर पहुंचा और पीड़ित व्यक्तियों एवं परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में बीबीएयू की बड़ी छलांग, 80 पायदान ऊपर पहुंचा विश्वविद्यालय

दक्षिण एशिया की रैंकिंग में भी 37 स्थान का सुधार, देश के 325 संस्थानों में…

4 minutes ago

दो साल में ही जर्जर होने लगा सरकारी नलकूप, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल; किसानों ने किया प्रदर्शन

तकनीकी जांच और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की मांग, अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर जांच…

8 minutes ago

5000 मीटर की दौड़ में विद्यासागर ने मारी बाजी, साइकिल जीतकर जमाया कब्जा

दीपावली पर आयोजित जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में यूपी और बिहार के धावकों…

8 hours ago

भयमुक्त देवरिया की पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…

10 hours ago

10 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं इन महान हस्तियों के जन्मदिन, किसी ने बदली धर्म की धारा तो किसी ने बनाई देश में नई पहचान

विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…

10 hours ago

10 नवंबर का इतिहास: मोटरसाइकिल से लेकर विंडोज तक, आज के दिन दुनिया में हुए ये बड़े बदलाव

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…

11 hours ago