अमीरी का दिखावा: ग़रीबी का छलावा

वास्तव में मेहनत करने वाले को,
दो जून रोटी मुश्किल से मिलती है,
भीख माँगने वालों को तो बेशुमार
दौलत बिना मेहनत किए मिलती है।

अमीरी का दिखावा तो ग़रीबों के
लिए हो जाता बस एक छलावा है,
शानो शौक़त की चमक धमक से,
दुनिया का इंसान कितना भरमाया है।

वर्तमान में दहेज का तो विरोध हर
तबका और हर व्यक्ति कर देता है,
पर बिन दहेज बेटी को बहू बनाकर,
विदा किया तो आजीवन का ताना है।

शादी का खर्च आज करोड़ों में,
अमीरी की झलक दिखाता है,
गरीब की बेटी को बस दो जोड़ी
कपड़े देना मुश्किल हो जाता है।

एक तरफ़ तो पैसे की चकाचौंध है,
दूसरी तरफ़ पेटभर खाना मुश्किल,
मृत्यु पर तेरह ब्राह्मण तेरहवीं भोज,
ज़रूरी है, सैंकड़ों को जिमाना है।

जीते जी जो पेट भर नहीं खा सके,
मर जाने पर इससे क्या मिलने वाला,
आत्मा शांत तभी होगी मरने वाले की,
जब उस घर का ना निकले दीवाला।

यह सारी कुरीतियाँ आज बदलनी हैं,
मानव की करनी उसके हित होनी है,
आदित्य समाज के लोगों को एकबार,
फिर मिल सारी रीतियाँ तय करनी है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

2 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

5 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

6 hours ago