बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा मिहीपुरवा मार्ग पर कुर्मिनपुरवा चौराहे के निकट नहर की पटरी के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका पुलिस जता रही है।
कोतवाली नानपारा अन्तर्गत नानपारा मिहीपुरवा मार्ग पर कुर्मिन पुरवा चौराहे के पास नहर के पटरी के पास झाड़ियां लगी हुई हैं जहां राहगीर आवागमन कर रहे थे तभी दोपहर के समय लगभग 35 वर्षीय महिला का शव मिला शव से काफी दुर्गंध आ रही थी और महिला के पैर पर चोट के निशान है शव मिलने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
लोगों ने सूचना कोतवाली नानपारा में दी जिसपर मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया की शव को देखकर लगता है कि महिला को मार कर फ़ेंक दिया गया है अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है मौके पर फोरेंसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाने हेतु लगी हुई है प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि शव काफी दिन पुराना है उन्होंने बताया की शव को मर्चुरी में रख्खा गया है शिनाख्त के बाद पीएम की कार्रवाई की जाएगी।
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…
अन्न का सम्मान, किसान की मेहनत का सम्मान है; भोजन की बर्बादी रोकना सरकार के…
लेखक: अमरेश रावत। राष्ट्र की परम्परा रिश्ता चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, उसे…